राहुल गांधी पर हमले के विरोध में पीएम का फूंका पुतला
रायबरेली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए हमले के विरोध में जिला युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन से जुलूस निकालकर सुपर मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां नारेबाजी के साथ प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कहा कि गुजरात में राहुल गांधी पर भाजपा के इशारे पर हमला किया गया। इस मौके पर नितेश चौधरी, गोविंद सिंह, नीरज यादव, प्रशांत शुक्ला, अजीत श्रीवास्तव, दीपक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, सलोन में कांग्रेसियों ने परशदेपुर रोड पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राहुल देव सिंह, चौधरी सुरेश निर्मल व मो.मोबीन ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर निजाम अंसारी, मुकुट मिश्रा, लखन लाल वर्मा आदि मौैजूद रहे।