बीडीओ व सहायक लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टि
रायबरेली। सीडीओ देवेंद्र कुमार पांडेय ने मस्टर रोल का भुगतान न करने पर खीरों ब्लॉक के बीडीओ अजय कुमार सिंह और सहायक लेखाकार रामकिशुन को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। सीडीओ ने कहा है कि 64 मस्टर रोल के भुगतान के लिए बीडीओ व सहायक लेखाकार को कई बार निर्देश दिए गए, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। इस पर बीडीओ व सहायक लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।