वरिष्ठ रंगकर्मी दुर्जय सोम नहीं रहे
रायबरेली। इप्टा के वरिष्ठ रंगकर्मी दुर्जय सोम का गत दिवस मुंबई में उनके बेटे के आवास पर निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। दुर्जय मूलरूप से कोलकाता के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने रायबरेली में दरियापुर चीनी मिल में नौकरी की और फिर यहीं के होकर रह गए। उनकी देखरेख में इप्टा के कलाकारों ने कई नुक्कड़ नाटकों में शानदार अभिनय किया। उनके निधन पर यहां शोकसभा हुई, जिसमें संतोष चौधरी, सोनी कपूर, अमित यादव, जर्नादन मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, संतोष डे, किरन शुक्ला, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।