फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1400 शिक्षकों को वेतन का करना पड़ेगा इंतजार

Wed, 17 Jun 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 627 प्रशिक्षु शिक्षकों व 800 से अधिक शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया। सभी को अब तक वेतन नहीं मिला है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 202 शिक्षकों को लखनऊ बुलाकर मंगलवार को वेतन की चेक प्रदान की। इन शिक्षकों को वेतन देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने किसी तरह प्रक्रिया को पूरा करा दिया, लेकिन शेष बचे 1400 से अधिक शिक्षकों को वेतन देने के लिए प्रक्रिया तक शुरू नहीं की गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रशिक्षु शिक्षकों व शिक्षामित्रों का सत्यापन करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए थे। साथ ही वेतन के बिल भी तैयार कराकर देने के लिए कहा गया था, लेकिन बीईओ ने अब तक रिपोर्ट नहीं दी है। जब तक सत्यापन रिपोर्ट और पे बिल ब्लॉकों से नहीं आएगा, तब तक शिक्षकों को वेतन नहीं मिल सकता है। ऐसी स्थिति में शिक्षकों को वेतन क लिए भटकना पड़ रहा है। प्रभारी बीएसए आशा कनौजिया का कहना है कि सत्यापन रिपोर्ट और पे बिल खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगा गया है। जल्द ही सभी को वेतन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें