तख्तियां लेकर जताया राहुल का विरोेध, मुर्दाबाद के लगाए नारे
परशदेपुर (रायबरेली)। कस्बे के साकेत नगर चौराहे पर सोमवार को लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर राहुल गांधी का विरोध जताया और सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। लाल अंजनी स्कूल के पास भी कुछ लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की, मगर राहुल के काफिले के आगे चल रहे कांग्रेसियों ने तख्तियां व काले झंडे तोड़कर उन्हें भगा दिया। तमाम तख्तियां पुलिस जीप में रखकर उठा ले गई। वहीं, परशदेपुर के मटियारा चौराहा पर सोमवार रात सांसद राहुल गांधी के निर्धारित रूट के खंभों व दीवारों पर अमेठी के लापता सांसद का स्वागत, फर्जी योजनाओं का शिलान्यास करने वाले सांसद का स्वागत, सांसद निधि का उपयोग नहीं करने वाले सांसद का स्वागत आदि स्लोगन लिखी तख्तियां व पोस्टर चस्पा कर दिए गए। इसकी जानकारी कांग्रेसियों को हुई को उन्होंने रात में ही पोस्टर फाड़कर जला दिए। सूचना पर पुलिस ने भी काफी तख्तियां जब्त कर लीं।