फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भगवती पूजा समिति 16 को कराएगी निर्धनों का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धन कन्याओं का विवाह 16 को
विज्ञापन

रायबरेली। मां भगवती पूजा समिति बेलीगंज की ओर से 16 जनवरी को होने वाले 13वें निर्धन कन्या विवाह समारोह के लिए चयनित 11 जोड़ों का परिचय कराने के लिए शुक्रवार को बैठक हुई। इस मौके पर सभी जोड़ों का परिचय कराया गया। चयनित कन्याओं को विवाह का जोड़ा प्रदान किया गया। वर का परिधान विवाह वाले दिन दिया जाएगा। समिति के संरक्षक जगत नारायण अग्रवाल एवं मुख्य व्यवस्थापक रत्नेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक जोड़े के साथ केवल 10-10 पारिवारिक सदस्य ही शामिल होंगे। अतुल गुप्ता एवं संदीप जैन ने बताया कि सभी सदस्यों को समिति की ओर से पहचान पत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर महेंद्र अग्रवाल, महेश नारायण अग्रवाल, रमेश कुमार सिंह, गोपाल नारायण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें