फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों नहीं मानने पर डीआईओएस का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस का फूंका पुतला
विज्ञापन

रायबरेली। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने चल रहा माध्यमिक शिक्षक संघ का आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को डीएम संजय कुमार खत्री के सामने डीआईओएस गिरधारीलाल कोली और शिक्षकों के सामने हुई वार्ता के बाद भी बात नहीं बनी। इससे खफा शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने डीआईओएस का पुतला फूंका। शिक्षक संघ के जिला मंत्री राम अकबाल बहादुर सिंह व कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के मीडिया प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि डीएम के सामने डीआईओएस के सामने वार्ता हुई। डीएम ने मांगों के निस्तारण करा दिया, लेकिन चार बजे तक वह अपने दफ्तर नहीं पहुंचे। इससे नाराज शिक्षकों ने डीआईओएस का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। इस मौके पर चंद्रशेखर चतुर्वेदी, अशोक कुमार बाजपेयी, जयचंद्र वर्मा, प्रमोद पांडेय, रमेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें