अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई, सीएम का फूंका पुतला
रायबरेली। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर गुरुवार को सपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने सीएम का पुतला फूंका। सपा नेता आशीष चौधरी की अगुवाई में सपाई डिग्री कॉलेज चौराहे पर एकत्र हुए और सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। सूचना पर इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज अरविंद पांडेय और ट्रैफिक इंचार्ज हरिशरण सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुतला छीनने को लेकर सपाइयों के बीच तीखी तकरार भी हुई। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार सपा विधायकों व नेताओं का उत्पीड़न करा रही है। फर्जी मामले लिख रही है, जिसे कर्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौैके पर शशांक सिंह, वीरेंद्र यादव, शिवम प्रकाश सोनकर आदि मौजूद रहे।