फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में तब्दील हो गया डलमऊ-रायबरेली मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
घुरवारा कस्बे के पास सड़क पर हो गए गड्ढे
विज्ञापन

रायबरेली। डलमऊ-रायबरेली राजमार्ग की हालत दयनीय है। जगह-जगह गड्ढे हो जाने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब हालत घुरवारा कस्बे की है। यहां पर करीब 100 मीटर सड़क पूरी तरह से गड्ढों में गुम हो गई है। यह हाल तब जब डीएम ने बीते दिन सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का निर्देश दिए था। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। घुरवारा निवासी राजकुमार, अखिलेश कुमार, जेपी सिंह, आदित्य कुमार ने बताया कि गड्ढों से वाहन निकलने पर उसमें भरा पानी की छींटे सड़क के किनारे स्थित दुकानों तक पहुंच जाती हैं। इससे लोगों को दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि दो दिन पहले गड्ढों को गिट्टियां डालकर पटवाया गया था। वाहनों के आवागमन से गिट्टियां बाहर हो गई हैं। बरसात के बाद डामरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें