दुर्घटनाओं में छह घायल, दो गंभीर
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लालराजेंद्र नगर निवासिनी रामकुमारी अपने पुत्र नीरज के साथ जा रही थी। रास्ते में दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। सरेनी थाना क्षेत्र के नगरखेड़ा निवासी छोटेलाल, पंडित का पुरवा गांव निवासी ब्रजकिशोर, मलिकमऊ गांव निवासी अनूप विश्वकर्मा, रामपुरकलां गांव निवासी रामू शर्मा मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां छोटेलाल व रामकुमारी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।