फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनघनाते रहे फोन, दौड़ती रही गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
घनघनाते रहे फोन, दौड़ती रही गाड़ियां
विज्ञापन

रायबरेली। निष्पक्ष एवं सकुशल नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर जिला प्रशासन हलाकान रहा। दिनभर अफसरों के फोन घनघनाते रहे और उनकी गाड़ियां दौड़ती रहीं। जहां पर भी कोई शिकायत मिलती, पुलिस या फिर प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच जाते। छिटपुट विवादों को छोड़ दिया जाए तो जिले में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटा। शाम को मतदान समाप्ति होने पर अफसरों ने चैन की सांस ली। एक नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू कराया गया। मतदान शुरू होने के समय से पहले ही डीएम संजय कुमार खत्री व एसपी शिवहरि मीणा ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों अधिकारियों ने नगर पालिका के साथ नगर पंचायतों के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया और मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष ढंग से वोटिंग कराने का आह्वान भी किया। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि कुछ जगहों को छोड़ दिया जाए तो चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल चौक चौबंद रही। कहीं पर ऐसे मामला सामने नहीं आया, जिससे चुनाव को लेकर खलल उत्पन्न हुआ हो। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें