फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं की कमी नहीं, बाहर से न लिखे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
दवाओं की कमी नहीं, बाहर से न लिखे चिकित्सक
विज्ञापन

रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय दवा स्टोर डिपो लखनऊ (सीएमएसडी) के निदेशक डॉ. आरकेश बुधवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान निदेशक ने जहां दवा भंडारण के बारे में जाना, वहीं रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने साफ कहा है कि चिकित्सक बाहर से दवाएं रोगियों को कतई न लिखें। दवाओं की कमी नहीं है। ऐसा करने पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई होगी। दोपहर बाद अचानक निदेशक सीधे निदेशक सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव के कक्ष पहुंच गए। उन्होंने जिला अस्पताल में मौजूदा समय कौन सी दवा का कितना भंडारण है, इस बारे में जाना। साथ ही अंदर से रोगियों को दवाएं मिल रही हैं कि नहीं, इस बारे में लोगों से पूछताछ की। निदेशक ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि रोगियों को किसी तरह की परेशानी न हो। खासकर अस्पताल के अंदर से ही दवाएं दी जाएं। अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं। करीब आधा घंटे रुकने के बाद निदेशक वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें