फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से खोल ले गए ट्रांसफार्मर, ग्रामीण खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी से खोल ले गए ट्रांसफार्मर, ग्रामीण खफा
विज्ञापन

तिलोई। तहसील क्षेत्र के खलिया चौराहा रतवापुर का ट्रांसफार्मर चोरी से खोलकर दूसरे गांव में लगा दिया गया। इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। रतवापुर गांव को बिजली आपूर्ति मोहनगंज विद्युत उपकेंद्र के शंकरगंज फीडर से होती है। चार दिन पहले फीडर जल जाने से गांव में बिजली नहीं आ रही है। सोमवार को पॉवर कॉर्पोरेशन के कुछ कर्मचारी रतवापुर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को खोलकर गायब कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव का ट्रांसफार्मर खोलकर दूसरे गांव में लगा दिया। पप्पू सिंह, इम्तियाज अहमद, सुरेंद्र सिंह, राजाराम, शिव प्रसाद ने बताया कि शाम को ट्रांसफार्मर लगा था, सुबह देखा तो गायब था। अवर अभियंता सरोज राभर ने बताया कि जिस पोल पर ट्रांसफार्मर लगा था। वह पोल टूटा है। कभी भी कोई घटना हो सकती थी। लिहाजा ट्रांसफार्मर को खोलकर उपकेंद्र पर रखवा लिया गया है। पोल बदलने के बाद ट्रांसफार्मर को लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें