अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच घायल, तीन गंभीर
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोगों को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हसनापुर गांव निवासी पंकज व शुभम गुरुवार की रात दस बजे बाइक से रायबरेली से लालगंज की ओर आ रहे थे। उनकी बाइक के आगे बस जा रही थी। बस ने अचानक ब्रेक मार दी। जिससे बाइक बस के पीछे जा टकराई। जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। बहाई गांव निवासी बाबूराम अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक से लालगंज की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह अटौरा बुजुर्ग के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों ने ठोकर मार दी। जिससे दंपत्ति के अलावा दूसरी बाइक सवार गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के हुल्लापुर गांव निवासी सुनील भी घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां बाबूराम, पंकज व शुभम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।