हवा के साथ हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत
रायबरेली। जिले में बुधवार को शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर के वक्त धूप निकल आई, लेकिन शाम होते ही फिर आसमान में काले बादल छा गए। हल्की बारिश होने से किसान खुश हैं। उनका कहना है कि तेज बारिश हो जाए तो धान की रोपाई का कार्य शुरू हो जाए। बुधवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला। हवा चलने के साथ शहर के अलावा महराजगंज, राही, सलोन, डीह, बछरावां, सलोन ब्लॉक क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुछ लोगों ने भीगकर बारिश का लुत्फ उठाया। मौसम ठंडा होने पर बाजार में चहल पहल दिखी। बारिश होने से किसान खुश हैं। उनका कहना है कि मानसून आ गया है। इसी तरह बारिश होती रहेगी तो धान की रोपाई का कार्य शुरू हो जाएगा। देर रात तक आसमान में बदली छाई रही।