फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख बकाये पर 28 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सात लाख बकाये पर 28 कनेक्शन काटे
विज्ञापन

रायबरेली-परशदेपुर। पॉवर कॉर्पोरेशन की टीम ने शुक्रवार को ऊंचाहार और परशदेपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर 28 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए। ऊंचाहार के अरखा गांव में घरेलू कनेक्शन पर चार दुकानें रोशन हो रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए लोड बढ़ा दिया गया। ऊंचाहार के अवर अभियंता लालमणि ने बताया कि अलग-अलग गांवों में छापेमारी करके 18 नलकूप के कनेक्शन काटे गए। इनके ऊपर करीब चार लाख रुपया बकाया था। कई बार चेतावनी के बाद यह लोग बिजली का बिल नहीं जमा कर रहे थे। अरखा गांव में वंदना सिंह का घरेलू कनेक्शन है। जबकि इसका कॉमर्शियल उपयोग हो रहा है। चार दुकानें रोशन हो रही थी। शमन शुल्क वसूलकर कॉमर्शियल कनेक्शन कर दिया गया। इसी तरह परशदेपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता जीशान अंशारी ने अभियान चलाकर 10 बकायेदारों पर शिकंजा कसा। इनके ऊपर तीन लाख रुपया बकाया था। सभी के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें