फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच जहां की तहां

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी हादसा : नहीं शुरू हुई मजिस्ट्रेटी जांच
विज्ञापन

रायबरेली। एनटीपीसी की छठवीं यूनिट के बॉयलर में हुए विस्फोट की मजिस्ट्रेटी जांच एक महीने बीतने के बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। हालांकि डीएम ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को जांच एक सप्ताह में पूरा करने के आदेश दिए गए थे। मजिस्ट्रेटी जांच के अधिकारी एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आरके वैश्य ने बताया कि कई केंद्रीय टीमें मामले की जांच कर रही हैं, इसलिए मजिस्ट्रेटी जांच का कोई औचित्य नहीं बचा है। इसी कारण जांच को शुरू नहीं किया गया है। वहीं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि एनटीपीसी हादसे की टेक्निकल जांच उच्च स्तरीय टीमें कर रहीं हैं। टेक्निकल जांच की रिपोर्ट मांगी है, लेकिन वह जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। चूंकि मामला टेक्निकल जांच का है, इसलिए मजिस्ट्रेटी जांच का ज्यादा औचित्य नहीं है। टेक्निकल जांच मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें