500 होर्डिंग व बैनर हटाए
रायबरेली। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में रविवार को अभियान चलाकर होर्डिंग और बैनर हटवाए गए। शहर में कलेक्ट्रेट से लेकर गली और मोहल्लों, जबकि नगर पंचायतों में 500 से ज्यादा होर्डिंग और बैनर हटवाए गए। शहर में नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक मुमताजुद्दीन की अगुवाई में कलेक्ट्रेट, विकास भवन समेत अन्य स्थानों पर करीब 200 होर्डिंग हटवाईं। बताया कि कहीं पर भी होर्डिंग और बैनर लगाने वालों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला बनेगा। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम श्रीराम के निर्देश पर रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस और नगर पंचायत कर्मियों के सहयोग से करीब 50 होर्डिंग बैनर हटवाए गए। एसडीएम ने कहा है कि किसी को भी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार चौकी इंचार्ज श्रीराम पांडेय की अगुवाई में कर्मचारियों ने अभियान चलाकर 250 से ज्यादा होर्डिंग हटवाई।