फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पटरी पर मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर पटरी पर मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को नहर पटरी पर एक किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसकी मौत कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इलाकाई लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। खरगपुर कुर्मियाना गांव के पास नहर की पटरी पर 32 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसकी पहचान पतान उर्फ राम प्रताप निवासी मदुरी के रूप में हुई। इसके बाद उसे शव को सीएचसी लाया गया। यहां पर पंचनामा भरा गया। सीएचसी पहुंची मृतक की पत्नी मालती देवी ने बताया कि दो दिन पूर्व मृतक अपने ननिहाल हींगामऊ आया था और सुबह दवा लेने के नाम पर वह घर से निकला था। पत्नी मालती देवी लगभग एक साल से अपने मायका डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर मजरे रायपुर पत्ता हवेली गांव में रह रही है। पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। ग्रामीण हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें