रेल कोच फैक्ट्री के स्क्रैप के ढेर में आग
लालगंज (रायबरेली)। मॉडर्न रेल कोच कारखाने की फर्निशिंग शॉप के निकट जमा स्क्रैप के बड़े ढेर में अचानक आग लग गई। लपटों ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद करीब दो-तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। जीएम एमके गुप्ता के सचिव आरपी शर्मा ने बताया कि कारखाने के स्क्रैप यार्ड में जमा कचरा व जमा स्क्रैप जीरो वैल्यू का था। इस आग से कारखाने को किसी भी प्रकार की आर्थिक क्षति नहीं हुई है। आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है। बचे हुए स्क्रैप का जल्द ही निस्तारण करा दिया जाएगा।