फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन



रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया।


इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। साथ ही घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।


इलाहाबाद जिले के ऊंचडीह निवासी आशीष मिश्रा (24) सुबह अपने दोस्त सूरज वर्मा (26) के साथ बाइक से इलाहाबाद से रायबरेली की तरफ आ रहे थे।


हाईवे पर दरियापुर चौराहा के पास लखनऊ से इलाहाबाद की तरफ जा रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों दूर जा गिरे और घायल हो गए।


सूचना पर एसओ अशोक त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज को जिला अस्पताल भेजा गया।


एसओ का कहना है कि मृतक के परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें