फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में सराफा व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में सराफ ने फांसी लगाई
विज्ञापन



रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक सराफ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।


शहर के मालखाना निवासी अतुल कुमार वर्मा (35) सराफ था। बताते हैं कि शनिवार रात उसने घर के अंदर कुंडे से फांसी लगा लगी।


घटना की जानकारी होने पर भतीजे शुभम ने उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


व्यवसायी के खुदकुशी किए जाने की घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह के चलते उसने ऐसा कदम उठाया।


कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें