कार में डीजल लगा होने का झांसा देकर बैग उड़ाया
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार को कार में डीजल लगा होने का झांसा देकर जालसाजों ने एक व्यक्ति का बैग पार कर दिया।
इससे पहले कि पीड़ित कुछ समझ पाता, युवक बैग लेकर भाग निकला। बैग में तीन हजार रुपये व अन्य कीमती सामान था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
झारखंड के आदित्यपुर निवासी अवधेश बहादुर सिंह रविवार सुबह परिवार समेत लखनऊ से इलाहाबाद की तरफ जा रहे थे। तभी दरियापुर चौराहा पर गाड़ी रोककर वह परिवार समेत चाय पीने लगे।
इसी बीच एक युवक पहुंचा और बताया कि गाड़ी के ऊपर डीजल लगा हुआ है। अवधेश गाड़ी देखने पहुंच गया। इसी बीच युवक बैग लेकर भाग गया।
वादी का कहना है कि बैग में तीन हजार रुपये समेत अन्य जरूरी सामान था। एसओ अशोक त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।