फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल चौराहा पर एक घंटे रहा जाम का झाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौराहे पर जाम से लोग हुए परेशान
विज्ञापन

रायबरेली। जिला अस्पताल चौराहा पर बुधवार को कई घंटे तक जाम का झाम रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ये रहे कि बस स्टेशन, सुपर मार्केट और कैनाल रोड जाने वाले मार्ग पर पूरी तरह से आवागमन ठप रहा। जाम हटाने के लिए पुलिस कर्मियोें को भी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल नगर पालिका के कर्मियों की ओर से जिला अस्पताल चौराहा पर नाली खोदाई कराई जा रही थी। इस वजह से जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जिला अस्पताल चौराहा से डिग्री कॉलेज चौराहा और बस स्टेशन तक जाम लगा रहा। सूचना पर पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद जाम को हटवाया। जिला अस्पताल स्थित दुकानदार संजय अग्निहोत्री, मोनू मिश्रा का कहना है कि आए दिन जाम लगने से परेशानी होती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें