फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले भी हेलमेट लगाकर चलाएं वाहन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस वाले भी हेलमेट लगाकर चलाएं वाहन : डीएम
विज्ञापन

रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री ने सड़क सुरक्षा की समीक्षा सोमवार को बचत भवन सभागर में की। डीएम ने कहा कि सभी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस के लोग भी हेलमेट लगाकर ही दोपहिया वाहन चलाएं। डीएम ने कहा कि स्कूलों में बच्चों हेतु चलने वाले वाहन मानक के अनुरूप हों। इसके लिए डीएम ने एआरटीओ को स्कूलों में लगी बसों को चेक करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्कूलों की बसें पीले ही रंग की हों। इसके अलावा अन्य रंग की बसों से बच्चों को स्कूलों से न लाया जाए। स्कूलों की बसों में ट्रैफिक नियमों का शत प्रतिशत पालन होना चाहिए। बच्चों को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी जाए। सकूली बसों की गति 40 किमी. प्रति घंटा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बसों में फर्स्ट एड बॉक्स अवश्य होना चाहिए। बैठक में एडीएम (प्रशासन) तिलकधारी, एएसपी शशि शेखर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार, एआरटीओ संजय तिवारी के साथ ही स्कूलों के प्रबंधक उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें