हादसे के बाद सूनी पड़ी एनटीपीसी कॉलोनी
रायबरेली। एनटीपीसी की ऊर्जा बिहार कॉलोनी हादसे के 12 दिन बाद भी सूनी पड़ी है। न तो बड़े घरों से बाहर निकल रहे हैं और न ही बच्चे। जबकि हादसे से पहले इस कॉलोनी में हर पल चहल-पहल रहती थी। कॉलोनी में रहने वाली विनीता श्रीवास्तव कहती हैं कि हादसे से पहले कॉफी हाउस में तो कोई शॉपिंग कांलेक्स में मस्ती करता था। बच्चे खेलने कूदने में मस्त रहते थे। पर हादसे के बाद ऊर्जा बिहार कॉलोनी में सन्नाटा पसरा रहता है। किसी को भी खुशी मनाने का मन नहीं हो रहा है। अस्मिता, संगीता श्रीवास्तव और नमृता श्रीवास्तव का कहना है कि अच्छा खाना, टीवी देखना या किसी भी प्रकार के मनोरंजन में अभी भी किसी का भी मन नहीं लग रहा है। लोग अपने घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। एनटीपीसी कॉलोनी में सभी एक परिवार के जैसे हैं। हादसे को लेकर हर कोई दुखी है।