जांची खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार की टीम ने रविवार को हटिया मेले में गेगासों व सरेनी क्षेत्र के कस्बों में दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। कई दुकानों पर दूषित खाद्य पदार्थ मिलने पर उसे नष्ट करा दिया। होटलों के साथ ही ठेलिया दुकानदारों को दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने के निर्देश दिए। एफएसओ अमरनाथ ने भी बिंदागंज, ऊंचाहार, गोकना आदि स्थानों पर दुकानों को चेक किया और दुकानदारों को निर्देश दिए। अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को चेकिंग के लिए लगाया गया था।