कैंडल मार्च निकाल छात्र को दी श्रद्धांजलि
रायबरेली। हरियाणा के रॉयन स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने गहरा दुख जताया है। गुरुवार को सभी ने कैंडल मार्च निकालकर छात्र को श्रद्धांजलि दी। शहीद चौक पर कैंडल जलाकर मौन रखकर दुख जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई में छात्र जीआईसी में एकत्रित हुए। यहीं से कैंडल जलाकर मार्च निकाला गया। डिग्री कॉलेज स्थित शहीद चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। युवा नेता विनय पंडित, विक्रम सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। इस मौके पर दुर्गेश, अभिषेक, आकाश, सौरभ, नैतिक आदि मौजूद रहे।