विकास भवन स्थित विभागों का वर्षों का बिजली बिल बकाया है। पिछले सप्ताह
मंडल स्तर पर हुई बैठक में मंडलायुक्त ने बकाएदार विभागों का बिजली कनेक्शन
काटने का आदेश दिया था। साथ ही विभागों को बिजली का बिल जमा कराने का भी
आदेश दिया था। पूर्व में पावर कॉर्पोरेशन ने विभागों की बत्ती काट दी थी,
लेकिन बाद में दबाव बनाकर विभागों ने कनेक्शन जोड़वा लिया था। बकाया बिल
जमा कराने के लिए ठोस कदम न उठाने पर शुक्रवार को सीडीओ अनूप कुमार
श्रीवास्तव ने जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला
अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, कृषि रक्षा
अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला
कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी व अपर जिला
विकास अधिकारी समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।