अली हाउस ने लहराया परचम
रायबरेली। डीए पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन हुआ। मुकाबलों में अली हाउस को बेहतरीन प्रदर्शन किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक सुहैल हसनी और प्रधानाचार्य मुहम्मद मुअव्विज ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ कुरान-ए-करीम की तिलावत से हुआ। मुख्य अतिथि मो. साबिर रहे। विभिन्न वर्गों की दौड़ के बाद प्रतिभागियों के बीच लंबी कूद कराई गई, जिसमें मुबश्शरा सिद्दीकी व मोहम्मद अयान ने प्रथम स्थान, सलमा अकरम व शाहिद ने द्वितीय स्थान, अमीना खान व मोहम्मद सानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चारों हाउसों अबू बकर, उमर, उसमान एवं अली हाउस के मध्य रस्सी खींच प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें निर्णायक निदा राशिद और फरह खान ने अली हाउस को विजयी घोषित किया। मुख्य अतिथि ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।