फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर छात्रा स्वेच्छा तिवारी को

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉपर छात्रा स्वेच्छा तिवारी को
विज्ञापन

राज्यपाल ने किया सम्मानित
रायबरेली। उप्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से 2016-17 की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा स्वेच्छा तिवारी को मंगलवार को इलाहाबाद में राज्यपाल रामनाईक ने ‘श्री कैलाशपत नेवेटिया स्मृति स्वर्ण पदक’ एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। रायबरेली शहर के 657 गांधी नगर निवासी लेखपाल केशचंद्र तिवारी की बेटी व छात्रा ने (व्यवसाय प्रशासन) विषय पर स्नातकोत्तर की विश्वविद्यालय परीक्षा दिसंबर 2016 में दी थी। प्रथम प्रयास एवं प्रथम श्रेणी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के उपलक्ष्य में यह सम्मान मिला है। छात्रा वर्तमान समय में जिले में स्वास्थ्य विभाग में ब्लॉक लेखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। बेटी की इस खुशी पर लेखपाल और उनके परिवार के साथ मित्र और रिश्तेदार खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें