फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के चल रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मान्यता के चल रहा स्कूल कराया बंद
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन तहसील क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित स्कूल को बीईओ ने बंद करा दिया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। शहर के सत्य नगर निवासी जितेंद्र शुक्ला ने बीएसए से शिकायत की थी कि एमवीएम पब्लिक स्कूल नूरूद्दीनपुर नर्सरी से कक्षा आठ तक बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा है। शिकायत पर बीएसए ने बीईओ से जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। जांच में शिकायत सही मिले पर 11 सितंबर को स्कूल बंद करने का नोटिस दिया गया था। बीईओ ने स्कूल को बंद कराकर रिपोर्ट भी बीएसए को दे दी। बीएसए संजय कुमार शुक्ला का कहना है कि बिना मान्यता के स्कूल संचालित था, जिसे बंद करा दिया गया है। दोबारा स्कूल का संचालन हुआ तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें