फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के नीचे खड़े बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से बालक की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। खेत में बकरी चरा रहे 12 वर्षीय बच्चे की बिजली गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। समसपुर खालसा निवासी राकेश कुमार यादव का 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार बृहस्पतिवार शाम खेत में बकरी चरा रहा था। शाम लगभग पांच बजे हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इसके कारण वह खेत के समीप एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसके बाद बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली पेड़ के नीचे खड़े बच्चे पर गिर गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अमृतलाल ने बिजली गिरने से हुई मौत की जानकारी उच्च अधिकारियों के साथ पुलिस को दी। तहसीलदार राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक के परिवार को दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें