महिला डॉक्टर समेत चार का वेतन रोका
रायबरेली। सीएमओ की सख्ती के बावजूद सीएचसी-पीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों का मनमाना रवैया थम नहीं रहा है। ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर महिला डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। एसीएमओ डॉ. रिजवान अहमद ने इसी 19 जून को सलोन सीएचसी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जहां खामियां मिली थी, वहीं महिला डॉक्टर समेत चार स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से लापता मिले थे। एसीएमओ ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ डॉ. डीके सिंह को दी थी। गुरुवार को सीएमओ ने कार्रवाई कर दी। सीएमओ का कहना है कि सीएचसी में तैनात डॉ. अमिता पटेरिया, दाई चंद्रावती, फार्मासिस्ट कौशलेंद्र कुमार, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) आफताब आलम का वेतन रोक दिया गया है। ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा।