अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक काफी दिनों से उसके घर आता जाता था तथा उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा तथा युवती को बहला-फुसलाकर करीब दो महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया।
बाद में जब युवती के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन लोगों ने पंचायत बुलाई जिसमें दोनों पक्ष शादी करने को राजी हो गए। बाद में किशोरी द्वारा शादी करने का दबाव बनाने पर करीब एक सप्ताह पूर्व आरोपी युवक के परिजन तथा युवक शादी करने से इंकार कर दिया। मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्राथना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर युवक शिवम पुत्र शिवराम ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और कुछ महीने पहले गांव में हुई पंचायत में शादी करने की बात कही थी, लेकिन बाद में शादी करने से मना कर दिया।
मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर अंतू पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध शनिवार को दुष्कर्म तथा पास्को सहित विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में प्रभारी एसओ प्रवीण कुशवाहा ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।