सरायबबुइन निवासी अशोक कुमार गौतम की महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में हत्या हो गई। हत्यारों ने शव को तालाब में फेंक दिया था। मंगलवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
सरायबबुइन निवासी अशोक (20) अपने भाई दीपक व घनश्याम के साथ महारष्ट्र के भिवंडी में रहता था। 29 सितंबर को वह काम से नहीं लौटा। परेशान भाई उसकी तलाश करने लगे, लेकिन पता नहीं चला। भाइयों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। रविवार को उसका शव भिवंडी के ही एक तालाब में उतराता मिला। पुलिस का कहना है कि उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंका गया था। पुलिस हत्या की छानबीन करने में जुटी है। दीपक सोमवार की शाम अशोक का शव लेकर घर पहुंचा। मंगलवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।