फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मोबाइल चलाते समय बिजली की चपेट में आया युवक, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में हो रही तेज बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक युवक लकवा का शिकार हो गया। उसे प्रयागराज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सदहा गांव के दरिया बस्ती निवासी अच्युतम पांडेय (23) पुत्र राजेश पांडेय रविवार शाम करीब सात बजे अपने घर के बरामदे में बैठ कर मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। इतने में उसके घर के ठीक सामने तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। जिससे वह उसकी चपेट में आने से घायल हो गया। बायां हाथ जिसमें मोबाइल लिया हुआ था और बायां पैर काम नहीं कर रहा है। परिजन उसे पहले मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ ले गए, वहां से उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक का प्रयागराज में उपचार चल रहा है। बिजली गिरने से उसके घर की दीवारों में दरारें आ गई हैं जो स्पष्ट दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें