फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पैर फिसलने से नाले में डूबे युवक की मौत

Fri, 30 Aug 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर के नारायणपुर में बुधवार शाम नीम के पेड़ से दातून तोड़ते समय पैर फिसलने से नाले में गिरे युवक की डूबने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर कला निवासी रमेश पटेल (20) बुधवार देर शाम घर से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत से हरा चारा लाने गया था। वहां से लौटते समय नाले के करीब वह नीम के पेड़ से दातून तोड़ने लगा। इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरा।
नाले में पानी अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोगों के साथ परिजन भी पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। मृतक के परिजन रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें