फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक की टक्कर में युवक की मौत, न्यायालयकर्मी समेत दो गंभीर

Fri, 13 Sep 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के हैंसी परजी बकुलाही पुल के करीब बृहस्पतिवार की शाम टक्कर के बाद दोनों बाइक टेंपो से टकरा गईं। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि न्यायालयकर्मी समेत दो लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

हैंसी परजी बकुलाही पुल के करीब आमने-सामने दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक टेंपो से टकरा गईं। जिससे एक बाइक सवार जेठवारा के पूरे वैष्णव कटरागुलाब सिंह निवासी दीपक यादव (21), बाघराय थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी न्यायालयकर्मी मनोज कुमार (35) और कटरागुलाब सिंह निवासी राजकुमार सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दीपक का एक पैर कट गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। मनोज व राजकुमार सोनी की हालत गंभीर देख एसआरएन रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें