फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 11 Jul 2023 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के मलियन टोला मोहल्ला निवासी प्रियांशु सैनी (20) पुत्र हरिकेश माली सोमवार की सुबह करीब 10 बजे घर पर बिजली का कोई काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

युवक को जमीन पर अचेत पड़ा देख घबराए परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव लेकर घर चले गए। हरिकेश माली घर पर ही फूल माला की दूकान चलाते है। इनके दो लड़का और एक लड़की है। जिसमे बड़ा बेटा प्रियांशु व उससे छोटा हिमांशु और बेटी प्रिया है।
विज्ञापन

मृतक प्रियांशु की मां किरन है। हरिकेश के दो बेटे और एक बेटी में किसी की भी शादी नही हुई है। हरिकेश की दुकान पर ही दोनों बेटे उनके काम में मदद करते है। इसी दुकान के सहारे पूरे परिवार का जीविकोपार्जन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें