संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अर्जुन अतेरू गांव निवासी साहिल पटेल (19) शनिवार शाम गांव में किसी के घर पर बिजली का काम करने गया था। इस दौरन खुले तार से करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन बिलखने लगे।
मृतक के दो भाई और एक बहन थी। इनमें वह सबसे बड़ा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटे की मौत से मां का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद