फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुएं में गिरने से युवक की मौत

Fri, 05 Jan 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक योगेश चंद्र श्रीवास्तव। फाइल फोटो
विज्ञापन
जेठवारा के रामगढ़ बिकरा में कुंए में गिरने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौत से पत्नी-बच्चे रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

रामगढ़ बिकरा निवाीस योगेश श्रीवास्तव (40) शाम को गांव में किसी काम से गया था। रात करीब आठ बजे घर पहुंचने के बाद वह कुएं से पानी भरने गया था।
पैर फिसलने की वजह से वह कुएं में गिर गया। आसपास के लोगों ने प्रयास कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

बताया कि वह मजदूरी करता था। उसके तीन बेटे राज, अनुराग और रौनक हैं। घटना के समय पत्नी सुषमा घर में खाना बना रही थी। चर्चा है कि युवक को नशे की लत थी। अक्सर वह नशे में घर आता था। आशंका है कि नशे की वजह से उसका संतुलन बिगड़ा और वह कुएं में गिर गया होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें