फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तेज रफ्तार दुग्ध वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 11 May 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दुग्ध वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक भाग निकलने में कामयाब रहा। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र कोल बझान निवासी राम बहादुर का बाइस वर्षीय पुत्र यशवंत वर्मा (22) बुधवार को बाइक से किसी काम से लालगंज आ रहा था। लीलापुर थाना क्षेत्र के रहिमाकुली गांव के समीप लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गई। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में पहुंचे परिजनों को यशवंत की मौत की सूचना मिली तो बिलखने लगे। परिजनों को ढांढस बंधाने के बाद पुलिस ने युवक के शव कब्जे में लिया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने दुग्ध वाहन को कब्जे में लेकर लीलापुर थाने चली गई। हादसे में जान गंवाने वाला यशवंत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। लीलापुर एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करते हुए फरार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद


छुट्टा मांगने के बहाने दंपती से दिनदहाड़े रुपये छीनकर भागे बदमाश

बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे दंपती से छुट्टा मांगने के बहाने उचक्के दस हजार छीनकर भाग निकले। बाजार में दिनदहाड़े हुई घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने उचक्कों की तलाश में घेराबंदी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
लीलापुर थाना क्षेत्र के डांडी निवासी आशा सिंह बुधवार को पति अमरेश सिंह के साथ सगरा सुंदरपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा से रुपये निकालने आई थीं। इसके बाद वह बाजार में ही घरेलू सामान खरीदने लगीं। इस दौरान वह एक दुकान के सामने पति के साथ खड़ी थीं। तभी बाइक सवार दो उचक्के उसके पास पहुंचे।
उचक्कों ने दंपती से दूर की रिश्तेदारी जोड़ते हुए दो हजार रुपये का छुट्टा मांगने लगे। अमरेश ने दोनों को पहचाने से इनकार कर दिया, लेकिन मानवीय आधार पर उन्हें छुट्टा देने को तैयार हो गया। जैसे ही अमरेश ने दस हजार की गड्डी निकाली, उचक्के छीनकर बाइक से भाग निकले। दंपती ने शोर मचाया तो दुकानदार दौड़े, लेकिन तब तक उचक्के भाग निकलने में कामयाब हो गए।
सूचना पर लीलापुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में घेराबंदी की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक आरोपी हेलमेट लगाए हुए है, जबकि दूसरा पीछे बैठा दिखा है। लीलापुर एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।



खेलते समय आग की चपेट में आई मासूम झुलसी

लीलापुर थाना क्षेत्र के डीह मेंहदी निवासी कृष्णपाल तिवारी की पुत्री नंदिनी(10) बुधवार की शाम घर में दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बीच किसी बच्चे ने माचिस जला दी, जिससे नंदिनी के कपड़े में आग लग गई। जानकारी पर परिजनों ने आग पर काबू पाया। तब तक वह झुलस गई। उसे लालगंज सीएचसी लाया गया, यहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें