फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रंजिश में सरेराह युवक पर हमला, फायरिंग

Fri, 07 Jul 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के जयसिंहगढ़ में बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर भागा तो फायर भी झोंका। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के अरबाज का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह वह दुलापुर निवासी नफीस की गाड़ी खरीदने के लिए गया था। वहां से लौटते समय जयसिंहगढ़ टावर के करीब बाइक सवार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर भागा तो बाइक सवार हमलावरों ने उसके ऊपर फायर कर दिया, मगर वह बच निकला। हमलावरों के आगे चारपहिया वाहन से एक प्रधान भी कुछ लोगों के साथ चल रहे थे। इसके पहले 13 जून को उसके भाई पर भी हमला हो चुका है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। पीड़ित अरबाज की तहरीर पर पुलिस छानबीन करती रही। इस बीच पुलिस ने प्रधान समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दीवानगंज चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि विवाद हुआ है। फायरिंग का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें