इलाके के बेलारामपुर में शुक्रवार को फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से युवती झुलस गई। बेलारामपुर निवासी साधना देवी दोपहर करीब ढाई बजे गर्मी के कारण फर्राटा पंखे को अपनी ओर कर रही थीं। इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है।