तालाब की ओर गई युवती अचानक फिसलकर गहरे पानी में समा गई। परिजन जब तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे तो उसका शव पानी में उतराया मिला। लालगंज कोतवाली के सराय जगत निवासी नन्हें लाल मौर्य की पुत्री काजल (24) दिव्यांग थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर के पास स्थित तालाब के किनारे गई थी। इस बीच अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। काफी देर बाद परिजन तलाश करते हुए तालाब पर पहुंचे तो काजल का शव को पानी में देख चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे लालगंज सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।