फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : परदेस से घर आए युवक ने बंद कमरे में फांसी लगा कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 13 Mar 2025 01:57 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव निवासी संतोष यादव (27) पुत्र रामसागर यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
संतोष यादव। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव निवासी संतोष यादव (27) पुत्र रामसागर यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार करदिया। संतोष यादव गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार को यह गुजरात से घर आया था। बीती रात बंद कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजनों ने देखा तो आनन-फानन में उतार कर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। युवक की मौत पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। संतोष दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा भाई था। पिता और भाई रोजी-रोटी के सिलसिले में परदेस में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें