कोतवाली क्षेत्र के चेती सिंह का पुरवा लरू गांव निवासी इरफान (22) ने बुधवार की शाम घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा कर जान दे दी। उसे फंदे से लटका देख परिजनों ने नीचे उतारा और सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजनों ने बताया की युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शायद इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली। परिजन बिना पुलिस को सूचित किए शव को घर ले गए। इरफान सैलून में काम करता था। उसके चार भाई हैं। इरफान की मौत पर पिता मुन्ना का रो रोकर हाल खराब था। संवाद