कोतवाली क्षेत्र के सेवकी का पुरवा मनीपुर मनुहार निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती चार अक्तूबर को रायबरेली जिले के साहबगंज निवासी सुरेंद्र सरोज ने उसकी सोहल वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया। दो दिन तक किशोरी को दिल्ली में रखने के बाद आरोपी ने उसे सलोन बस स्टैंड पर छोड़कर दिया। बाद में उसकी बेटी आरोपी के घर पहुंची तो सुरेंद्र के परिजनों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद