फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Mon, 08 Jan 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक अनिल। फाइल फोटो
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में रविवार की शाम अनिल कुमार मिश्र उर्फ कपिल मिश्र (25) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर परिजन रोते- बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस नेे छानबीन के बाद मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन

बाघराय के त्रिलोकपुर निवासी शारदाप्रसाद मिश्र प्रयागराज कचहरी में मुंशी का काम करते हैं। उन्होंने एक मकान बाघराय बाजार में भी बनवा रखा है। रविवार को दिन करीब तीन बजे उनका बड़ा बेटा अनिलकुमार उर्फ कपिल मिश्र घर से बाजार वाले मकान के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक वहां उसने एक कमरे में लगे पंखे के हुक के सहारे गमछे से फांसी लगा ली।
अंधेरा होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा। इस बीच छोटा भाई लकी बाघराय स्थित मकान पर पहुंचा। कमरे में प्रवेश करते ही भाई को फंदे से लटका देख उसके मुंह से चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। खबर मिलने पर रोते- बिलखते परिजन भी वहां आ गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पांडेय मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। अनिल उर्फ कपिल की शादी मई 2023 में पुष्पांजलि के साथ हुई थी। उसकी मौत पर पिता शारदा प्रसाद, मां विनोद कुमारी, पत्नी पुष्पांजलि, भाई लकी, बहन दीपू व शीपू का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की वजह का पता नहीं चल सका। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें